
गुना। पीजी कॉलेज स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी खेल प्रशाल में सामग्री स्तरीय बालक बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
शनिवार को उसे प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ के दौरान एक बालिका बेहोश होकर गिर पड़ी। बालिका का नाम साक्षी सिन्हा बताया जा रहा है। ग्वालियर के मुरार स्थित विजयाराजे कन्या विद्यालय की यह छात्रा 800 मीटर दौड़ का दूसरा राउंड पूरा कर रही थी तभी अचानक उसे चक्कर आ गए और जमीन पर गिर पड़ी।
आनन फानन में बालिका को एंबुलेंस से गुना जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है।
आपको बता दें कि गुना के पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी खेल प्रसार में संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 दिसंबर को हुआ है और 14 दिसंबर को इसका समापन होगा इसमें गुना के अलावा ग्वालियर संभाग के तमाम जिलों की टीमें भाग ले रही हैं।
