मंगलवारा में कारीगर तराश रहे थर्मोकोल से भगवान गणेश की छवियां

अशरफ अली

भोपाल: शहर में धार्मिक उल्लास का माहौल बनने लगा है। गणेश चतुर्थी नजदीक आ आ रही हैं। मंगलवारा क्षेत्र में कारीगर अपनी कला को निखारने में जुट गए हैं। यहां कारीगर थर्मोकोल से भगवान गणेश की आकर्षक व मनमोहक छवियां तराश रहे हैं, जिन्हें झांकियों और घरों में सजाया जाएगा।

कारीगरों का कहना है कि हर साल त्यौहार से पहले वे दिन-रात मेहनत कर प्रतिमाओं व सजावट की सामग्री तैयार करते हैं। इस बार पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हल्के और पुनः उपयोग योग्य थर्मोकोल से तैयार की जा रही मूर्तियों की अधिक मांग है। बाजारों में भी सजावट की सामग्री, श्रृंगार और पूजन सामग्री की बिक्री ने रौनक बढ़ा दी है

Next Post

डेरे में मासूम की गला रेतकर हत्या, शक की सुई मां पर

Fri Aug 22 , 2025
इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पारदी डेरे में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई. खून से लथपथ उसका शव दोपहर घर के अंदर मिला. घटना के समय घर में बच्चे की मां, डेढ़ साल की […]

You May Like