संगठन के विस्तार एवं सशक्तिकरण हेतु किया आह्वान

इंदौर: मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम कर्मचारी महासंघ की प्रथम त्रैमासिक कार्य समिति की बैठक गांधी हॉल में संपन्न हुई. इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर से संगठन के पदाधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष (कैबिनेट दर्जा प्राप्त) भगवानदास गोंडाने उपस्थित रहे. उन्होंने श्रम कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि कर्मचारियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए तथा अधिकारियों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित कर अपने मुद्दों को मजबूती के साथ रखना चाहिए.

विशेष अतिथि भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रभारी अरविंद मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के प्रति वफादारी के साथ कार्य करना चाहिए, आपसी मतभेदों से दूर रहकर संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए. कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हीरा रानवे ने स्वागत भाषण में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार एवं सशक्तिकरण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख मुरारी राठौड़ ने संगठन की एकता को सर्वोपरि बताते हुए सभी को मिल-जुलकर कार्य करने का संदेश दिया. संगठन के सह प्रभारी महेंद्र ठाकुर, राष्ट्रीय मंत्री विष्णु दत्त शर्मा तथा महामंत्री हरिओम कुशवाहा ने संगठन में अनुशासन, सक्रियता एवं मजबूती पर विशेष जोर दिया. बैठक के द्वितीय सत्र का संचालन प्रदेश महामंत्री हरिओम कुशवाहा ने किया. संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हीरा रानवे ने आभार माना. इस अवसर पर प्रमुख रूप से संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष केदार यादव, सुनील बंसल, बंटीजी यादव, बालकिशन तिवारी, योगेश यादव, भारत सिंह चौहान, दिनेश प्रजापत, कल्याण सहित अन्य पदाधिकारी एवं यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Next Post

एकलव्य टीम ने यंग स्टार को हराया

Mon Apr 6 , 2026
सीहोर। बीएसआई मैदान पर स्व. राजमल मेवाड़ा पूर्व विधायक की स्मृति में खेली जा रही कारपोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले खेले गए थे. पहला मुकाबला एकलव्य क्रिकेट टीम ने यंग स्टार को आठ विकेट से दूसरे मुकाबले में डीसीए ने आईपीसीए को 17 रन से हराया.पहले बल्लेबाजी […]

You May Like