अनुपम खेर ने की महाकुंभ में व्यवस्थाओं की तारीफ

महाकुंभ नगर, 22 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने महाकुंभ नगर की दिव्यता, आध्यात्मिकता और अद्भुत व्यवस्थाओं की दिल खोलकर सराहना की है।

खेर ने अपने अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे ‘जादूनगरी’ कहा। उन्होंने लिखा “ महाकुंभ के पावन स्थल पर पहुँचना मेरे लिए एक सौभाग्य की बात है। यहाँ का वातावरण यहाँ आकर ही महसूस किया जा सकता है। चारों ओर भक्ति, जिज्ञासा और प्रसन्नता का अनोखा संगम है। यह वास्तव में आध्यात्मिक महोत्सव का अद्वितीय स्वरूप है।”

उन्होंने कहा कि इस नगर का निर्माण करना किसी चमत्कार से कम नहीं है। मैं दुनिया के सबसे बड़े और आलीशान होटलों में रहा हूँ, लेकिन यहाँ की व्यवस्थाएँ किसी से कम नहीं हैं। उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देना चाहता हूँ।

खेर ने अपनी यात्रा के अनुभव को एक छोटे वीडियो के माध्यम से साझा किया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो महाकुंभ की वास्तविक भव्यता और दिव्यता को पूरी तरह से नहीं दिखा सकता। यहाँ का वातावरण, व्यवस्था और आध्यात्मिक उन्माद देखने योग्य है।

Next Post

मोहन यादव पुणे में आज निवेशकों से करेंगे चर्चा

Wed Jan 22 , 2025
भोपाल, 22 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य में निवेश की संभावनाओं को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए आज महाराष्ट्र के पुणे में “इंटरेक्टिव सेशन” के तहत उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों और निवेशकों से चर्चा करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस सत्र […]

You May Like