बिना भेदभाव के लगातार होंगे विकास के कार्य : मंत्री सिंह

जबलपुर: लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पश्चिम विधानसभा के तीन वार्डों में 275.39 लाख रूपये के 9 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें शंकरशाह वार्ड में जोगनी नगर गुड्डू की दुकान से कमला बेन के घर तक 12.78 लाख के नाली और सड़क निर्माण, न्‍यू रामनगर टावर के पास ऋषि ताम्रकार के मकान से लेकर नीतू सिंह के मकान तक 4.50 लाख के रोड़ निर्माण, पटेल मोहल्‍ला में अजय बावरिया की दुकान से पप्‍पू पंडित के मकान तक 7.40 लाख के रोड़ निर्माण का भूमिपूजन किया।

इसी प्रकार दादा बाबूराव पराजंपे वार्ड में गली नंबर 2, 3, 5 में 29.28 लाख के सीसी रोड एवं नाली कव्‍हर्ड, आकाश गंगा होटल के पीछे गीत विहार कॉलोनी में 28 लाख की लागत से संजीवनी क्‍लीनिक का निर्माण, पटेरिया के घर के पास आइडल स्‍टेट में 16.94 लाख की लागत से उद्यान का विकास, इंडियन बैंक के पास 92.7 लाख की लागत से 3.20 किलोमीटर लम्‍बी बीटी मार्ग का निर्माण, ग्‍वारीघाट में विमल हार्डवेयर से पराम्‍बाधाम मंदिर क्षेत्र में 7.73 लाख की लागत से सड़क निर्माण, भीम नगर पोलीपाथर कॉलोनी में 19.48 लाख की लागत से रोड, नाली और पुलिया निर्माण तथा नर्मदा उद्यान ग्‍वारीघाट में 56.58 लाख की लागत से उद्यान का निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से विकास की धारा सभी जगह प्रवाहित होगी, वे लगातार बिना भेदभाव के विकास कार्य करते रहेंगे। उन्‍होंने कहा कि शराब या किसी प्रकार का नशा समाज को खोखला करता है, इसलिये वे चुनाव के दौरान कभी शराब नहीं बांटे और इससे उन्‍हें माताओं-बहनों का भरपूर आशीर्वाद मिला। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम अध्‍यक्ष रिकुंज विज, अभय सिंह, कौशल सूरी और संबंधित क्षेत्र के मंडल अध्‍यक्ष व गणमान्‍य नागरिक मौजूद थे।

Next Post

कर्जा चुकाने दोस्तों को पैसों का लालच देकर खुद का कराया था फर्जी किडनैप

Fri Sep 26 , 2025
जबलपुर: बरगी निवासी बम्हनौदा निवासी युवक ने कर्जा चुकाने स्वयं के झूठे अपहरण की साजिश रची थी। पुलिस जांच में पर्दाफाश हुआ। पूछताछ में यह बात सामने आई कि युवक कर्जे में डूबा था जिसे चुकाने के लिए उसने अपने दोस्तों को पैसों का लालच दिया और षडयंत्र रचते हुए […]

You May Like