
पांढुरना, नगर के मेघनाथ वार्ड के एक घर में मंगलवार को पुलिस ने दबिश देते हुए यहां जुआ खेल रहे पांच लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर इनके पास से नगद राशि के साथ ही ताश के पत्ते जब्त कर इनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
मुखबिर की सूचना पर मंगलवार दोपहर को जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाशचंद्र परिहार,अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक मनकामन प्रसाद के निर्देश तथा एसडीओपी बृजेश भार्गव के मागर्दशन एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में नगर के मेघनाथ वार्ड के एक घर में दबिश देते हुए यहा जुआ खेल रहे पांच लोग जिनमें प्रमोद इवनाती,रोशन सिलवन,चेतन कोरडे,सुनिल तेजी,प्रदीप तेजी को गिरफ्तार कर इनके पास से 2350 रूपए तथा 52 ताश के पत्ते जब्त कर इन सभी के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाहीं कि गई,यह कार्यवाहीं में उपनिरीक्षक दिनेश मिश्रा,प्रधान आरक्षक अशोक हरसुले,आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राजपुत,सुरेन्द्र परानी,शिव जाट,विजय अलोने द्वारा कि गई, पुलिस की इस कार्यवाहीं से नगर सहित क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित जुआ फड संचालकों में हडक़ंप व्याप्त है।
