कोलकाता, 04 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस के बंगाली भाषा को “बंगलादेशी भाषा” कहने की कड़ी आलोचना करते हुए इसे बंगाली भाषी भारतीयों का घोर अपमान बताया है।
सुश्री बनर्जी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में दोहराया, “भारत के सभी बंगाली भाषी लोगों का यह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम इस तरह की असंवैधानिक और अपमानजनक भाषा के खिलाफ तत्काल और सबसे कड़े विरोध की मांग करते हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियांं बंगाली भाषी भारतीयों की गरिमा को ठेस पहुँचाती हैं और उनका कड़ा विरोध होना चाहिए।
