
दतिया। दतिया में प्री-मानसून बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दिन का पारा अब 30.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हालांकि दोपहर बाद आसमान में घने बादल छाए हैं लेकिन आज बारिश नहीं हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, दतिया में मुख्य मानसून कल शुक्रवार तक आ सकता है। तब तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्री-मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी।
भारतीय मृदा जल संरक्षण संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर 4.5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलीं। तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश थमने और हवा की रफ्तार कम होने से दिनभर उमस बनी रही।
*24 घंटे में जिले में 21 मिमी बारिश*
कलेक्टर (भू-अभिलेख) कार्यालय के दैनिक वर्षा पत्रक के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जिले में कुल 21 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि जिला औसत 5.25 मिमी रहा।
*दतिया*: 10 मिमी बारिश, सीजन में अब तक 43.2 मिमी
*सेवढ़ा*: 9 मिमी बारिश, सीजन में 32 मिमी
*इंदरगढ़*: 2 मिमी बारिश, सीजन में 19 मिमी
