गरवारे हाई-टेक फिल्म्स ने पेश किए नए उत्पाद

नयी दिल्ली 18 जनवरी (वार्ता ) पेंट प्रोटेक्शन और सन कंट्रोल फिल्म्स में अग्रणी, गरवारे हाई-टेक फिल्म्स (जीएचएफएल) ने भारत में ऑटोमोटिव सुरक्षा को नया रूप देने के उद्देश्य से भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में गतिशील पहल शुरू की है।

कंपनी ने दो उन्नत उत्पाद- रंगीन पेंट प्रोटेक्शन फिल्म (पीपीएफ) और हेड एंड टेललाइट ग्लास प्रोटेक्शन फिल्म प्रस्तुत किए हैं, साथ ही बेजोड़ पहुंच और मालिकी में आसानी के लिए रणनीतिक गठबंधन भी किए हैं।

जीएचएफएल की रंगीन पेंट प्रोटेक्शन फिल्म में जीवंत शैली और स्थायी कार्यक्षमता का एक प्रीमियम कॉम्बिनेशन है। वाहन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन की गई, यह फिल्म विज्युअल अपील से समझौता किए बिना खरोंच, दाग और यूवी से होने वाले नुकसान के खिलाफ मजबूत सुरक्षा प्रदान करती है। उन्नत सामग्रियों के साथ हेड एंड टेललाइट ग्लास प्रोटेक्शन फिल्म, हेडलाइट्स और टेललाइट्स को खरोंच, दरार और घिसाव से बचाते हुए ऑप्टीमल लाइटिंग परफॉरमेंस सुनिश्चित करती है। दोनों उत्पाद अब भारत भर में 170 से अधिक गरवारे एप्लीकेशन स्टूडियो (जीएएस) में उपलब्ध हैं, जो प्रीमियम ऑटोमोटिव देखभाल के लिए जीएचएफएल की प्रतिबद्धता को मज़बूत करते हैं।

जीएचएफएल ने वाहन बीमा योजनाओं में पीपीएफ कवरेज को शामिल करने के लिए एक प्रमुख ऑनलाइन बीमा प्लेटफॉर्म ‘इंश्योरेंस देखो’ के साथ एक रणनीतिक गठबंधन किया है। यह भागीदारी एक्सीडेंटल कवरेज के साथ-साथ दूसरे वैकल्पिक कवरेज भी देगी, जिसमें चोरी, तरल पदार्थ के कारण होने वाले नुकसान आदि शामिल हैं। यह भागीदारी तनाव-मुक्त मालिकी अनुभव प्रदान करती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि वाहन पर्यावरण के कारण नुकसान, खरोंच और यूवी जोखिम से सुरक्षित रहें।कंपनी के बिक्री और विपणन निदेशक, श्री दीपक जोशी ने कहा, “हमें ख़ुशी है कि हमने बीमा क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम, इंश्योरेंस देखो के साथ हाथ मिलाए हैं। साथ मिलकर, हम व्यापक सुरक्षा समाधान प्रदान करना चाहते हैं, जिनमें विश्वसनीयता और पहुंच दोनों हो। इस सहयोग के साथ, हम ऑटोमोटिव सुरक्षा मानकों की नयी परिभाषा रच रहे हैं और ग्राहक संतुष्टि सुनिश्चित करना जारी रखते हैं।”

Next Post

आरसीए स्टेट पैनल अंपायर मरुधर सिंह का निधन

Sat Jan 18 , 2025
जयपुर, 18 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के वरिष्ठ स्टेट पैनल अंपायर मरुधर सिंह का कल देर रात बीकानेर में आकस्मिक निधन हो गया। आरसीए के मीडिया प्रभारी मनीष शर्मा ने शनिवार को बताया कि बीकानेर के दिवंगत अंपायर मरुधर सिंह पिछले 20 वर्षों से अधिक समय […]

You May Like