बांग्लादेश में फरवरी 2026 के चुनाव को लेकर जमात-ए-इस्लामी ने चुनाव आयोग से जल्द शेड्यूल जारी करने की मांग की। 10 दिसंबर को सीईसी का संबोधन हो सकता है।
बांग्लादेश में साल 2026 में होने वाले आम चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी ने चुनाव आयोग पर दबाव बढ़ाते हुए तुरंत शेड्यूल जारी करने की मांग की है। इस बीच, सूचना मिली है कि 10 दिसंबर को आयोग बड़ी घोषणा कर सकता है। देश की राजनीतिक पार्टियों में चुनाव टाइमलाइन को लेकर असमंजस बना हुआ है।
बांग्लादेश में फरवरी 2026 में होने वाले आम चुनाव से पहले राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ रहा है। कट्टरपंथी इस्लामी संगठन जमात-ए-इस्लामी ने सोमवार को चुनाव आयोग से जल्द इलेक्शन शेड्यूल जारी करने की मांग की। जमात के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रमजान शुरू होने से पहले चुनाव कराने के लिए बहुत कम समय बचा है, इसलिए आयोग को तुरंत कदम उठाने चाहिए।
