मंत्री पटेल को ढाढस बंधाने मुख्यमंत्री गोटेगांव जाएंगे

जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का गोटेगांव जाने के लिये आज सोमवार 29 सितंबर की दोपहर ट्रांजिट विजिट पर डुमना विमानतल जबलपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री 1.35 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट पहुँचेंगे तथा पाँच मिनट बाद यहाँ से हेलीकॉप्टर द्वारा नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर के लिये प्रस्थान करेंगे। डॉ यादव दोपहर 1.55 बजे झोतेश्वर पहुँचेंगे तथा दोपहर 2 बजे झोतेश्वर से कार द्वारा गोटेगांव रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 2.20 बजे गोटेगांव पहुँचेंगे तथा वहाँ स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ यादव दोपहर 2.45 बजे गोटेगांव से कार द्वारा झोतेश्वर और दोपहर 3.10 बजे झोतेश्वर से हेलीकॉप्टर द्वारा डुमना एयरपोर्ट जबलपुर के रवाना होंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 3.25 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुँचेंगे तथा यहाँ से दोपहर 3.30 बजे वायुयान द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।

Next Post

श्योपुर के नालें में दिखा मगरमच्छ, बड़े जल स्रोत से बहकर आया

Mon Sep 29 , 2025
श्योपुर: जिले के राडेप गांव में एक मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ गांव के नाले के पास देखा गया। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन विभाग की ओर से कॉल रिसीव नहीं किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ काफी देर तक […]

You May Like

मनोरंजन