श्योपुर: जिले के राडेप गांव में एक मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ गांव के नाले के पास देखा गया। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन विभाग की ओर से कॉल रिसीव नहीं किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ काफी देर तक नाले के किनारे मौजूद रहा। गांव के युवाओं ने उस पर नजर रखी।
ग्रामीणों को आशंका थी कि मगरमच्छ गांव की ओर बढ़ सकता है और किसी पर हमला कर सकता है। कुछ देर बाद मगरमच्छ नाले के पानी में चला गया और फिर दिखाई नहीं दिया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग को सूचित कर कार्रवाई की मांग की गई है। गांव के बुजुर्गों ने अनुमान लगाया है कि मगरमच्छ किसी बड़े जल स्रोत से बहकर नाले में आया होगा। मगरमच्छ के अचानक गायब होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
