वार्ड 25 में चले सफाई अभियान की नपा अध्यक्ष किशोर बरदे ने खुद की निगरानी

पाथाखेड़ा: नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 25 में बरसात के कारण रिटायर्ड कर्मचारियों और पलायन कर चुके मजदूरों की अस्थायी झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं। दीवारों के टूटने से जहां राहगीरों को परेशानी हो रही थी, वहीं आसपास गंदगी का अंबार लग गया था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे एवं वार्ड पार्षद आकाश प्रधान ने मौके पर पहुंचकर टूटे हिस्सों को समतल करवाया और संपूर्ण क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया।अध्यक्ष बरदे ने स्वयं दो घंटे तक मौके पर खड़े रहकर सफाई कार्य की निगरानी की। उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छता सभी की साझा जिम्मेदारी है। दीपावली के बाद इस वार्ड में नई रीड निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिससे रहवासियों को स्थायी राहत मिलेगी।

Next Post

मजदूरों के हक पर डाका

Thu Oct 16 , 2025
निबोरा पंचायत में मनरेगा में मशीनों से हो रहा काम पलेरा: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) जो ग्रामीण मजदूरों को रोजगार की गारंटी देती है, वह निबोरा ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत में सरपंच […]

You May Like