‘पेडल टू प्लांट 2025’ के तहत सलामतपुर पहुंचीं अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव

सलामतपुर:‘पेडल टू प्लांट 2025’ अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव मंगलवार को सलामतपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों को जलवायु परिवर्तन रोकने का संदेश दिया। सलामतपुर थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी सहित स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अंजना यादव ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अंजना यादव ने अपनी प्रेरक यात्रा साझा करते हुए युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर मिशन भावना से मेहनत करने की अपील की। उन्होंने मोबाइल के सकारात्मक उपयोग से ज्ञान और कौशल बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि वे आठ खेलों में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं और अब तक देश की 22 प्रमुख चोटियों पर तिरंगा फहरा चुकी हैं।

अंजना यादव वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक 4000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर हैं। 60 दिनों में 100 शहरों में पौधरोपण करने का उनका लक्ष्य है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

छतरपुर में नशे में धुत आरक्षक का उत्पात, अफरा-तफरी; एसपी ने किया निलंबित

Wed Dec 17 , 2025
छतरपुर: शहर में मंगलवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में वाहन चला रहे एक आरक्षक ने लापरवाही की सारी हदें पार कर दीं। तेज रफ्तार कार चलाते हुए आरक्षक ने दो अलग-अलग जगहों पर टक्कर मार दी। हादसे के बाद न सिर्फ सड़क पर अफरा-तफरी […]

You May Like