राम गोपाल वर्मा और मनोज बाजपेयी ‘सत्या’ के बाद फिर एक साथ,रोमांचक हॉरर कॉमेडी “पुलिस स्टेशन में भूत” में

मुंबई, (वार्ता) राम गोपाल वर्मा और मनोज बाजपेयी की सुपरहिट जोड़ी ‘सत्या’ के बाद फिर एक साथ,रोमांचक हॉरर कॉमेडी “पुलिस स्टेशन में भूत” में नजर आएगी।लगभग तीन दशक बाद इतिहास रचने वाली फिल्म सत्या के बाद, निर्देशक राम गोपाल वर्मा और अभिनेता मनोज बाजपेयी एक बार फिर साथ आ रहे हैं। इस बार एक दिलचस्प हॉरर कॉमेडी पुलिस स्टेशन में भूत के लिए। इस अनोखे सिनेमाई प्रयोग में मनोज के साथ जुड़ रही हैं जेनेलिया डिसूज़ा, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और पहला शेड्यूल भी पूरा हो गया है, जो डर, व्यंग्य और आरजीवी की खास कहानी कहने की शैली के संगम से एक रोमांचक सफर की झलक दिखाता है। फिल्म के मूल में एक ऐसा सवाल है जो सुरक्षा की धारणा को पूरी तरह उलट देता है,“जब हम डरते हैं तो पुलिस स्टेशन भागते हैं — लेकिन जब पुलिस डर जाए, तो वो कहां भागेगी?”

फिल्म के बारे में बात करते हुए राम गोपाल वर्मा ने कहा,“सत्या के बाद मनोज के साथ फिर से काम करना एक साथ ही नॉस्टैल्जिक और रोमांचक है। डर तब सबसे ज्यादा खौफनाक हो जाता है जब वह सुरक्षा की सबसे बड़ी सत्ता को चुनौती देता है, और पुलिस स्टेशन शक्ति का वही अंतिम प्रतीक है।

 

Next Post

महाराष्ट्रीयन परिवारों में विराजी मां लक्ष्मी, कुमकुम के छापे बनाकर ज्येष्ठा-कनिष्ठा गौरी का आगमन

Tue Sep 2 , 2025
जबलपुर: जहां एक तरफ पूरे देश में गणेशोत्सव की धूम है, वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्रीयन घरों में गौरी का आगमन हो गया है। तीन दिवसीय यह त्योहार महाराष्ट्र के प्रमुख त्योहारों में से एक है, महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए गौरी पूजन कर व्रत रखती हैं। तीन दिवसीय […]

You May Like

मनोरंजन