
पांढुरना। ग्राम मरकवाडा के पास गुरूवार को एक युवक अनियंत्रित बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया,जिसे प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया ।
नगर के शासकीय चिकित्सालय के सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगरीय सीमा से लगे ग्राम मरकवाडा के पास पांढुरना की और अपनी बाइक से आ रहे ग्राम जामलापानी निवासी युवक पवन पिता पुनाजी गजाम अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से उसके सर पर गंभीर चोट लगी है,जिसे जन सहयोग से नगर मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों द्वारा इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद इसे नागपुर रेफर कर दिया है।
