मुकुंदपर व्हाइट टाइगर सफारी में वन्यप्राणियों को ठंड से बचाने विषेश प्रबंध

रीवा: संचालक महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एंड जू मुकुंदपुर ने बताया कि महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू मुकुन्दपुर में वर्तमान में 27 प्रजातियों के 110 वन्यप्राणी उपलब्ध है. वर्तमान में शीतकालीन स्थिति को देखते हुये वन्यप्राणियों को ठंड से बचाव के लिए व्यवस्थाएं की गई है. बताया गया कि रात्रि में वातावरण का तापमान 9 डिग्री तक नीचे जा रहा है, जिसके लिए मांसाहारी वन्य प्राणियों रॉयल बंगाल टाइगर, व्हाइट टाइगर, लायन, पेन्थर, स्लाथ वियर एवं वाइल्ड डॉग के नाइट हाउस में फिन ऑयल लगाए गए हैं.

शाकाहारी वन्यप्राणियों के लिये नाइट हाउस एवं क्रॉल में धान के भूसे को फैलाया गया तथा उनके बैठने, पेड़ों के नीचे धान का पुआल को बिछाया गया है तथा ओस से बचाव के लिये अस्थाई झोपड़ी का निर्माण किया गया है. ठंडी हवा से बचाव हेतु क्रॉल के चारों तरफ ग्रीन नेट से कवर किया गया है. मंसाहारी एवं शाकाहारी वन्यजीवों को ठंड हवाओ से बचने के लिए नाइट हाउस में रात्रि में वेंटिलेशन कुछ स्थानों में बंद किया गया है. ठंड के समय में एनिमल की उपापचय दर कम हो जाने से भूख नहीं लगती है.

इसके लिए आने वाले महीने में मांसाहारी वन्यप्राणियों के खुराक की मात्रा में बदलाव पशु चिकित्सक के निर्देशानुसार किया जा रहा है. वॉक इन एवियरी में पक्षियों को ठंड से बचाव हेतु घास से झोपडिय़ा बनाकर उनमें यूवी लाइट की व्यवस्था की गई है ताकि रात्रि के समय उनकी ठंड से बचाव की जा सके. पक्षियों को खुराक में अंडे और ब्रेड का मिक्सचर सनफ्लावर के बीज दिए जा रहे है ताकि फैट की मात्रा पक्षियों में ज्यादा जमा हो और पक्षी ठंड से खुद बच सके.

Next Post

बकायन में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

Tue Dec 30 , 2025
दमोह: दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बकायन में भीषण सड़क हादसा होने की खबर, डंफर की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर कुचलकर मौत की खबर भी सामने आ रही है। मौके पर बटियागढ़ थाना पुलिस पहुंची है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like