ज्ञान पाने के लिए त्याग और संघर्ष जरूरी

सतना। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय एवं म.प्र. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान प्रदर्शनी 2025 का समापन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह परिहार, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विष्णु त्रिपाठी, एडीई गिरीश अग्निहोत्री, एडीपीसी सुनील कुमार निगम, प्राचार्य कमलेश सिंह बघेल, प्रोफेसर डॉ. शिवेश प्रताप सिंह सहित शैक्षणिक स्टाफ छात्र-छात्रायें तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि छात्र-छात्रायें अपने गुण, ज्ञान और संस्कार से आगे बढते है। विद्यालय का काम सिर्फ उन्हें आगे बढाने में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि ज्ञान पाने के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं और आलस्य का त्याग करना पडता है। जीवन में अभाव और संघर्ष से जूझ कर आगे बढने वाले ही सफलता को प्राप्त करते है। राज्यमंत्री ने कहा कि अभाव का जीवन जीकर सरकारी स्कूल में पढने वाले बच्चे ही अक्सर आईएएस और आईपीएस जैसे बडे-बडे पदों पर पदासीन होते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में शामिल होना यह दर्शाता है कि उस स्पर्धा को जीतने की क्षमता और आत्मविश्वास प्रतिभागी में है। किसी भी प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी की कभी हार नहीं होती। वह या तो जीतता है या सीखता है। कार्यक्रम को महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष ने भी संबोधित किया।

Next Post

डबरा में मकान की छत गिरने से 6 बकरियों की दबकर मौत

Fri Jun 27 , 2025
डबरा। चंबल इलाके में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से निचली बस्तियों,गांवों और कच्चे मकानों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। इधर, डबरा में बिजली गिरने से एक मकान ढह गया। जिससे मकान की छत के नीचे दब जाने से 6 बकरियों की मौत हो गई […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।