एसएमसी अध्यक्ष बने प्रेम सिंह भाटी

सिंगरौली/सरई: नगर परिषद सरई क्षेत्र में एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। पिछले महीने प्रेम सिंह भाटी को अध्यक्ष चुना गया था, लेकिन कुछ लोगों द्वारा चुनाव का विरोध किए जाने के बाद प्रशासन ने दोबारा चुनाव कराया। पुन: हुए चुनाव में समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी ने 12 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी सत्यभान सिंह को 7 मत मिले। इस तरह भाटी ने 5 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

चुनाव प्रक्रिया में अभिभावकों को मतदाता के रूप में शामिल किया गया। विभिन्न वर्गों से सदस्यों का चयन करने के बाद उन्हीं सदस्यों ने अध्यक्ष का निर्वाचन किया। नामांकन, बैलेट पेपर, मतपेटी और निर्वाचन अधिकारी की व्यवस्था के बीच पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रेम सिंह भाटी एवं अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी सिंगरौली सहित निर्वाचन अधिकारी दुधमनिया प्राचार्य ईश्वरी प्रसाद जायसवाल, पूर्व प्राचार्य गन्नई आर.एस. साकेत और विद्यालय प्राचार्य ललित द्विवेदी के प्रति आभार जताया।

Next Post

बेहतर पुलिसिंग के लिए 28 पुलिसकर्मी सम्मानित

Wed Sep 16 , 2026
इंदौर: ड्यूटी के दौरान घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने, मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों का तेजी से खुलासा करने, साइबर शिकायतों पर कार्रवाई और यातायात व्यवस्था में बेहतर काम करने वाले 28 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मंगलवार को सम्मानित किया. पलासिया स्थित पुलिस कार्यालय में हुए साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर […]

You May Like