साउथ अफ्रीका टी20 लीग का वेन्यू हुआ फाइनल

साउथ अफ्रीका टी20 लीग की शुरुआत दिसंबर से होगी। इस लीग के फाइनल और प्लेऑफ के मुकाबले के लिए वेन्यू की घोषणा कर दी गई है। जानें कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला।

साउथ अफ्रीका टी20 (SA20) लीग की शुरुआत कुछ महीनों बाद होने वाली है। साउथ अफ्रीका टी20 लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी। इस टूर्नामेंट के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले के लिए वेन्यू की घोषणा कर दी गई है। साउथ अफ्रीका टी20 लीग का फाइनल केपटाउन के न्यूलैंड्स में होगा।

वहीं किंग्समीड, सेंचुरियन और वांडरर्स प्लेऑफ की मेजबानी करेंगे। डरबन एसए20 में पहली बार किसी प्लेऑफ मैच की मेजबानी करेगा। 21 जनवरी को डरबन में क्वालीफायर 1 का मुकाबला खेला जाएगा। जहां लीग की दो बेस्ट टीमें आपस में भिडे़ंगी।

Next Post

नाबालिग बालक-बालिका को बरामद कर परिजनों को सौंपा

Sat Aug 23 , 2025
रेहटी. पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में गुम नाबालिग बालक एवं बालिका को बरामद कर परिजनों को सौंपा. जानकारी के अनुसार फरियादी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है. वहीं दूसरे मामले में पिता द्वारा 15 […]

You May Like