रेहटी. पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में गुम नाबालिग बालक एवं बालिका को बरामद कर परिजनों को सौंपा. जानकारी के अनुसार फरियादी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है. वहीं दूसरे मामले में पिता द्वारा 15 वर्षीय बालक के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने दोनों ही मामलों में जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक महेशसिंह धुर्वे के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दोनों नाबालिगों को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया. इस उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक दीपक सर्राटी, भावना यादव, फूलसिंह, अशोक कीर, मनीषा, निकिता की भूमिका रही.
नाबालिग बालक-बालिका को बरामद कर परिजनों को सौंपा
