बेटियों ने जमाया रग्बी चैंपियनशिप पर कब्जा

बुधनी। भोपाल में 4 से 6 अप्रैल के बीच आयोजित 7वीं रग्बी स्टेट चैंपियनशिप में जिले की जूनियर गल्र्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. टीम ने सेमीफाइनल में नर्मदापुरम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल मुकाबले में रायसेन के खिलाफ हुए रोमांचक संघर्ष में जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया. कप्तान जयंती प्रजापति के नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन तालमेल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेता टीम में खुशबू यादव, सृष्टि पाल, प्रियंका, मिनाक्षी, मुस्कान, सान्या, आयशा, चंचल, नंदिका, दिव्यांशी एवं अंशिका शामिल रहीं.बालक वर्ग की टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि वह सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी. ीम की इस सफलता के पीछे कोच विशाल यादव, तरुण घावरी, शिव और उदय का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

 

Next Post

एक जमीन का कई लोगों से एग्रीमेंट करने का आरोपी धराया

Wed Apr 8 , 2026
सीहोर। एक ही जमीन का कई लोगों को विक्रयनामा लेखकर करीब डेढ़ करोड रुपए की धोखाधडी करने आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि आरोपी की पत्नी अभी भी फरार है. इस मामले में उसके अन्य सहयोगी भी हैं जो जमीन विक्रय करने के लिए ग्राहक लाते थे. […]

You May Like