शहर की बिजली व्यवस्था अस्त-व्यस्त 

सिंगरौली । नगर पालिक निगम क्षेत्र के मोहल्लों एवं कस्बो की बिजली व्यवस्था अस्त-व्यस्त है। आलम यह है कि कई मोहल्लों में रात के समय अंधेरा छाया हुआ रहता है। अधिकांश स्ट्रीट लाइटे खराब हैं या फिर किन्ही कारणों से बंद है। आरोप है कि ननि के विद्युत प्रभारी जान कर भी अनजान बने हुये हैं।

दरअसल पिछले कुछ महीनों से ननि क्षेत्र के स्ट्रीट लाइटे खराब हो रही हैं। गनियारी, बलियरी, चौरा टोला, चन्द्रमा टोला, विंध्यनगर मार्ग, अम्बेडकर चौराहा, ताली, बिलौंजी बस्ती, विश्वकर्मा मोहल्ला, मुख्य बस्ती समेत नगरीय क्षेत्र के अधिकांश बस्तियों एवं मोहल्लों की स्ट्रीट लाइटे बंद पड़ी रहती हैं या फिर रात के समय कोई चालू नही करता है। आरोप यही लग रहे हैं कि स्ट्रीट लाइटो की क्वालिटी ठीक न होने से आये दिन खराब हो जा रही हैं। इस तरह की शिकायते नगर निगम में आम बात हो चुकी है। यहां शिकायतो का कोई असर भी नही पड़ रहा है। फिलहाल नगर निगम के विद्युत शाखा में मची भर्रेशाही को लेकर कई पार्षद भी नाराज हैं। हालांकि प्रभारी पर पार्षदो का नाराजगी का कोई असर भी नही दिख रहा है। मोहल्ले वासियों ने इस ओर ननि आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है।

शिकायतो का भरमार, प्रभारी बेसूध

नगर पालिक निगम सिंगरौली के विद्युत शाखा में लाखों-करोड़ों रूपये की खरीदी की जाती है। यह बात किसी से छुपी हुई नही है। ननि के विद्युत शाखा में क्या हो रहा है, वह जग-जाहिर है। इस तरह की आये दिन शिकायते भी मिलती रहती हैं, फिर भी ननि पर इसका असर नही पड़ रहा है। वहीं बरसात का सीजन भी चल रहा है, रात के समय स्ट्रीट लाइटो के बंद होने से बस्तियों व मोहल्लों में अंधेरा छा जाता है। कई मोहल्लों की स्ट्रीट लाइटे बीच-बीच की नही जलती हैं। पार्षद से लेकर मोहल्ले वासी भी ननि में शिकायत करते रहते हैं, इसके बावजूद प्रभारी बेसूध हैंं, जबकि बिजली संबंधी समस्या कम नही है, इसके बावजूद प्रभारी शिकायतो को टालमटोल कर देते हैं या फिर विशेष दबाव में ही स्ट्रीट लाइटो का सुधार कराते हैं।

Next Post

छात्र आंदोलन को लेकर दो पक्ष आए आमने सामने

Fri Jul 24 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर में भी दिल्ली के छात्र आंदोलन की गूंज देखने को मिली। कलेक्ट्रेट पर आंदोलन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन की मांगों को सही बता रहा था, जबकि खुद को सनातनी बता रहा दूसरा पक्ष आंदोलन के दौरान लगे कथित देश-विरोधी […]

You May Like