52 रुपये का पत्थर 335 में क्यों? ओरछा के रामराजा लोक में 6 गुना अधिक दाम पर खरीद: नायक

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने ओरछा स्थित रामराजा मंदिर में प्रस्तावित “रामराजा लोक” परियोजना में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।नायक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में शुरू की गई “महालोक” परियोजनाओं का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देना था, लेकिन अब ये परियोजनाएं भ्रष्टाचार का माध्यम बनती नजर आ रही हैं।

मंदिर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि ओरछा का रामराजा मंदिर आस्था का अद्वितीय केंद्र है, जहां भगवान राम को राजा के रूप में पूजा जाता है और प्रतिदिन उन्हें शासकीय सलामी दी जाती है। यहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग 339 करोड़ रुपये की इस परियोजना में लागत को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है।

बाजार में करीब 52 रुपये प्रति वर्गफुट मिलने वाला बलुआ पत्थर 335 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से खरीदा जा रहा है, जो पांच से छह गुना अधिक है।नायक ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग के मानकों को दरकिनार कर अलग दर सूची तैयार की, जिससे अनियमितताएं हुईं। अवैध खनन और पूर्व लेखा आपत्तियों का हवाला देते हुए उन्होंने निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Next Post

अमेरिका से वार्ता से ईरान का इनकार, ट्रंप के बयानों को बताया रणनीतिक

Mon Mar 23 , 2026
तेहरान: ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत की संभावना से साफ इनकार किया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि वर्तमान परिस्थितियों में न तो कोई वार्ता चल रही है और न ही ऐसे हालात बने हैं कि बातचीत की जा सके।ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक […]

You May Like