अमेरिका से वार्ता से ईरान का इनकार, ट्रंप के बयानों को बताया रणनीतिक

तेहरान: ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत की संभावना से साफ इनकार किया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि वर्तमान परिस्थितियों में न तो कोई वार्ता चल रही है और न ही ऐसे हालात बने हैं कि बातचीत की जा सके।ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्रालय का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान महज एक रणनीति का हिस्सा हैं। उनका उद्देश्य वैश्विक ऊर्जा कीमतों को प्रभावित करना और अपनी नीतिगत तैयारियों के लिए समय हासिल करना हो सकता है।

ईरान ने यह भी संकेत दिया कि क्षेत्र के कई देश तनाव कम करने की दिशा में प्रयासरत हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा और स्थिरता से जुड़ी चिंताओं को सीधे अमेरिका के सामने उठाया जाना चाहिए। मंत्रालय का मानना है कि मौजूदा हालात की पृष्ठभूमि में अमेरिका की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Next Post

यूपीएससी परीक्षा की सफलता में मप्र की बढ़ती उपस्थिति हम सबके लिए गौरव का विषय : सीएम डॉ यादव

Mon Mar 23 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा की सफलता में मध्यप्रदेश की बढ़ती उपस्थिति हम सबके लिए गौरव का विषय है। प्रदेश की माटी से 61 सिलेक्शन बदलते मध्यप्रदेश की तस्वीर हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूपीएससी-2025 की परीक्षा में चयनित सभी […]

You May Like