तकनीकी जांच के बाद ही मिलेगी मंजूरी

सतना। आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने मंगलवार को शहर के वार्ड क्रमांक 5, 6, 32, 35 और 38 में प्रस्तावित सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।

उन्होंने सड़कों की मौजूदा स्थिति और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेते हुए प्रस्तावित कार्यों की जरूरत परखी। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि बिना स्थल निरीक्षण और तकनीकी जांच के किसी भी निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों से प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण प्रस्ताव क्षेत्र की वास्तविक जरूरत के आधार पर तैयार किए जाएं। सड़क निर्माण के साथ जल निकासी की उचित व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाए, ताकि बारिश में जलभराव की समस्या न हो। मौके पर आवश्यकता की पुष्टि के बाद ही प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजे जाएं।इस दौरान निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, कार्यपालन यंत्री मुकेश चतुर्वेदी, सहायक यंत्री दीपक बागरी और उपयंत्री रविराज सिंह मौजूद रहे।

Next Post

करंट लगने से नहर में गिरा युवक, मौत

Wed Nov 11 , 2026
जबलपुर । पनागर थाना अंतर्गत कारीवाह स्थित नहर से पानी निकालते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया और नहर में गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आकाश कोल पिता प्रीतम कोल, 27 वर्ष, निवासी कारीवाह, पनागर, ने बताया कि कुशनर से अपने […]

You May Like