जबलपुर । पनागर थाना अंतर्गत कारीवाह स्थित नहर से पानी निकालते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया और नहर में गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक आकाश कोल पिता प्रीतम कोल, 27 वर्ष, निवासी कारीवाह, पनागर, ने बताया कि कुशनर से अपने घर कारीवाह जा रहा था। बड़े पिता का लडक़ा पप्पू गोटिया गाँव की नहर की पुलिया के पास मिला, जो आवाज लगाकर अपने पास बुलाया तो वह वहाँ पर गया।
बड़े पिता का लडक़ा पप्पू गोटिया नहर से पानी निकाल कर नीतेश बर्मन को दे रहा था। नीतेश बर्मन पानी की मशीन चालू करने के लिये बिजली का तार लगाया, तभी अचानक से पप्पू गोटिया को बिजली करंट लगने से वह नहर में गिर गया। तब वहं, नीतेश वर्मन, गाँव के सत्यम पटेल तथा सचिन दाहिया के साथ मिलकर पप्पू को सरकारी अस्पताल पनागर इलाज के लिये लेकर आये। जहाँ पर डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत पप्पू गोटिया 35 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।
