मांसाहार खाद्य दुकानों का निरीक्षण कर नमूने लिए

विदिशा. कलेक्टर अंशुल गुप्ता का निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन, नगरपालिका और पशुपालन विभाग के संयुक्त दल ने शुक्रवार को विदिशा नगरीय क्षेत्र के खाई रोड स्थित मांसाहारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया.खाद्य सुरक्षा अधिकारी एडलिन ई पन्ना, नगर पालिका से विजय वाघमारे, पशु चिकित्सक आरबी बघेल के द्वारा सभी मांसाहारी खाद्य कारोबारकर्ताओं को साफ-सफाई के संबंध में सख्त निर्देश दिए गए एवं प्रतिष्ठानों में मेट लगाना, कूड़ेदान को ढंक कर रखने और बचे हुए अवशेष को समय पर नष्ट करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.खाद्य सुरक्षा अधिकारी एडलिन ई पन्ना द्वारा 9 जुलाई को डोमिनोज पिज्जा से भी खाद्य पदार्थ पनीर, गार्लिक चाइनीज का नमूना जांच हेतु एकत्रित किया गया है तथा 10 जुलाई को खाई रोड स्थित दावत रेस्टोरेंट से चिकन करी, चिकन बिरयानी के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। एकत्रित किए गए उक्त सभघ नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं.

Next Post

व्यस्ततम मार्ग पर नाली निर्माण, दिन भर लगता रहा जाम

Fri Jul 11 , 2025
सीहोर. शुक्रवार को शहर में आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा. हर मार्ग पर बार-बार जाम की स्थिति बन गई. एक निजी भूमि से अतिक्रमण हटाकर कब्जा दिलाने के कारण पुराने हाईवे पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया. इस वजह से चार पहिया वाहन मछली पुल से कोतवाली चौराहा होते […]

You May Like