
जावरा/ढोढर । जावरा तहसील के ग्राम पिपलिया जोधा में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश उफान पर आने के बाद अब पुलिस महकमा हरकत मे आया है। मंगलवार को रतलाम से महिला डीएसपी व जावरा एसडीओपी ढोढर बाछड़ा डेरों मे पहुचे ओर समुदाय के लोगो को समझाईश दी। बताते चले कि, करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर के नेतृत्व में 31 जनवरी शुक्रवार को पिपलिया जोधा से माननखेड़ा पुलिस चौकी तक सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और स्कूल के छात्र-छात्राएं पैदल मार्च कर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया था। धरना देकर वहा उपस्थित आला अधिकारियो को 10 सूत्रीय मांगों से संबंधित मांग पत्र सोपा। ग्रामीणों की मांग थी कि बस्ती के पास और शासकीय स्कूल के सामने चल रहे इन अवैध अड्डों (डेरो) को तत्काल अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए तथा पूरी तरह बंद किया जाए। जीवनसिंह और उपस्थित ग्रामीणों ने प्रशासन के अधिकारियों को 15 दिन के अंदर कार्रवाई करने का समय दिया था। तीसरे दिन ही पुलिस अधिकारी ढोढर बाछड़ा डेरों मे पहुचे ओर समुदाय के लोगो वन टु वन की।
ग्रामीणों की यह है 10 मांगे:गांव में स्थाई चौकी बनाने, आरोपियों पर धारा 307 लगाने, बांछड़ा समुदाय के जो लोग देह व्यापार करते हैं, उनको वहा से हटाने, उनके द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए घरों की जांच कर उन्हे गिराने, ग्राम पंचायत के उप सचिव को जो उनके समाज का है उस पर संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए उसे हटाने की मांग की। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि जहां पर बाछड़ा समुदाय के घर बने हुए हैं और देह व्यापार होता है वहीं पर सरकारी स्कूल भी संचालित होते हैं। जिससे वहां पढऩे वाले बच्चों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसलिए किया था प्रदर्शन:गांव पिपलिया जोधा में रोड किनारे बाछड़ा समुदाय के कुछ घरों में देह व्यापार का काम होता है। जहा बाहर से अय्याशी करने आए कुछ लोग डेरो में जाने की बजाए डेरो के पास ग्रामीण बस्ती के बने घरो के बाहर पहुंच गए, जिन्हे घर के लोगो ने भगाया, पर बाछड़ा समुदाय के लोगों ने ग्राहक भगाने की बात को लेकर विवाद करते हुए पथराव कर दिया था, पत्थरबाजी मे चंद्रवंशी समाज की महिला और पुरुष घायल हुए। पुलिस ने फरियादी पूजा चंद्रवंशी की रिपोर्ट पर बाछड़ा समुदाय के 13 लोगों पर मारपीट व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया और कार्रवाई की थी।
एसडीओपी ओर महिला डीएसपी पहुचे डेरों में
मंगलवार को जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय ढोढर बाछड़ा डेरों में पहुंचे। पुरुष, महिलाओं और स्कूल में पढऩे वाली बालिकाओं से जन संवाद किया। एसडीओपी के साथ महिला डीएसपी अनीशा जैन और चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी उपस्थित थे।
