बनखेडी में रेलवे समस्याओं पर बैठक, ट्रेन स्टापेज की मांग

बनखेडी। रेलवे स्टेशन की समस्याओं और ट्रेन स्टापेज की मांगों को लेकर श्रीराम जानकी मंदिर में बैठक हुई। नागरिक संघर्ष समिति और समाजसेवियों ने निर्णय लिया कि सांसद दर्शन सिंह चौधरी से मुलाकात कर समस्याएं रखी जाएंगी, समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रमुख समस्याओं में दोनों प्लेटफार्म पर डिस्प्ले बोर्ड, दिव्यांगों हेतु व्हीलचेयर, स्टेशन पर सफाई व लाइट व्यवस्था और जर्जर प्लेटफार्म का पुनर्निर्माण शामिल है। ट्रेन स्टापेज के लिए श्रीधाम एक्सप्रेस, संघमित्रा और ओवरनाइट एक्सप्रेस की मांग की जाएगी। साथ ही रात 10 से सुबह 5 बजे तक ट्रेन न होने की समस्या भी उठाई गई। बैठक में सुरेन्द्र सिंह बिसेन, शिवकुमार पटेल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

 

Next Post

हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प कार्यक्रम आयोजित

Wed Sep 3 , 2025
इटारसी। शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी में अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लगभग 550 विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम में शाला प्राचार्य एन.पी. चौधरी, उपप्राचार्य उपेंद्र साहू, माध्यमिक शाला प्रधान पाठक श्रीमती लाइक ए. […]

You May Like

मनोरंजन