बीना का एक मेडिकल स्टोर सील, खुरई में भी जांच

सागर। सागर जिले के बीना एसडीएम विजय डेहरिया के द्वारा स्थानीय अधिकारियों के साथ कार्रवाई की गई, जिसमें डॉक्टर के क्लीनिक में संचालित मेडिकल स्टोर मे ना तो फार्मासिस्ट था और ना ही बिल बुक। जांच के दौरान पाया गया कि अनेक कंपनी के कोल्ड सिरप भी मिले, जिनका रिकॉर्ड भी नहीं पाया गया और दुकान का डायवर्सन भी नहीं था ।उक्त सभी अनियमितताएं मिलने पर एसडीएम श्री डेहरिया ने मेडिकल स्टोर को तत्काल सील करने की कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान विकासखंड मेडिकल अधिकारी फार्मासिस्ट तहसीलदार मौजूद थे। बीना मैं कार्रवाई को देखते हुए मेडिकल संचालकों ने अपने-अपने मेडिकल बंद कर दिए जिससे उनकी जांच नहीं की जा सकी। उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल स्टोर की जांच की जाएगी। खुरई एसडीएम मनोज चौरसिया के द्वारा अधिकारियों के साथ बलजीत मेडिकल एवं पंकज मेडिकल की जांच की गई।

Next Post

सड़कें बनीं लाउडस्पीकर मंडी, नागरिकों का सब्र टूटने को

Tue Oct 7 , 2025
मंडला। शहर की सड़कों पर अब ठेले-खोमचे नहीं, बल्कि तेज आवाज़ वाले चौंगों की मंडियां सजने लगी हैं। रेडक्रास बिल्डिंग से लेकर ज्ञानदीप स्कूल तक हर कोने पर लाउडस्पीकरों की कर्कश पुकार गूंज रही है। फल-सब्ज़ियां, खिलौने, और सस्ते सामान बेचने वाले व्यापारी अब रिकार्डिंग बजाकर ग्राहकों को आकर्षित कर […]

You May Like