GRP ने जब्त की 54 लीटर अंग्रेजी शराब

इंदौर. स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में सुरक्षा कड़ी करने के निर्देशों के तहत जीआरपी रतलाम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 लीटर लगभग 72 सीलबंद बोतलें अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की. मौके से दो स्कूटी भी बरामद हुईं, हालांकि आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए.

जीआरपी सूत्रों के अनुसार सब उपनिरीक्षक भूरालाल मंडोड को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदौर से आने वाली लोकल डेमू ट्रेन से दो युवक भारी मात्रा में शराब लेकर रतलाम स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर उतरेंगे. ट्रेन पहुंचते ही दोनों संदिग्ध बड़े झोले और एक नीले कट्टे के साथ बाहर निकले और पहले से खड़ी स्कूटी एमपी 43 जेडके 8999 पर माल लादने लगे. इस दौरान एक तीसरा युवक एक अन्य स्कूटी नम्बर एमपी 43 जेडके 7308 से उनकी निगरानी कर रहा था. पुलिस टीम ने घेराबंदी की, लेकिन तीनों आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए. तलाशी में झोले और कट्टे से विभिन्न ब्रांड की 72 बोतलें मिलीं, जिनकी मात्रा 54 लीटर और कीमत करीब 73,800 है. जब्त की गई दोनों स्कूटी की कीमत लगभग 1.5 लाख आंकी गई है. पुलिस फरार अवैध माल जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरु की.

Next Post

जादू टोना के शक में भतीजे ने चाची का गला घोटा

Sat Aug 2 , 2025
सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बरका चौकी के महुली गांव में बीती रात एक युवक ने जादू टोने के शक पर अपने ही चाची के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुये गला घोट कर हत्या कर दिये जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही […]

You May Like