02 अगस्त को अपने पुनर्जन्म का दिन मानते हैं अमिताभ बच्चन

मुंबई, 02 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 02 अगस्त को अपने पुनर्जन्म का दिन मानते हैं।

अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर को है, लेकिन वह 02 अगस्त को अपने पुनर्जन्म का दिन मानते हैं।वर्ष 1982 में अमिताभ बच्चन फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग कर रहे थे। सह-अभिनेता पुनीत इस्सर के साथ एक लड़ाई के दृश्य की शूटिंग के दौरान उनके पेट मे गंभीर चोट लग गई थी। अमिताभ कई दिनों तक अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार रहे। यह चोट इतनी गहरी थी कि उनकी मल्टीपल सर्जरी हुई।

अमिताभ बच्चन लगभग मौत के मुंह में जा चुके थे। लेकिन अचानक 02 अगस्त को एक चमत्कार हुआ, जब अमिताभ ने अचानक अपना अंगूठा हिलाया, इसके बाद वह ठीक होने लगे।

24 सितंबर को अमिताभ को अस्पताल से छुट्टी मिली। इस घटना के बाद से अमिताभ बच्चन ने 02 अगस्त को भी अपना दूसरा जन्मदिन मनाना शुरू कर दिया।

 

Next Post

शिलान्यास के बाद जनप्रतिनिधियों को दिखाया प्रोजेक्ट, विधायक ने उठाए पुराने 25 करोड़ पर सवाल

Sun Aug 3 , 2025
सतना: कलेक्टोरेट में शनिवार को आयोजित दिशा समिति की उच्च स्तरीय बैठक में चित्रकूट घाट विकास प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसका वर्चुअल शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा रीवा में पहले ही किया जा चुका था.यह योजना पीपीपी मोड में मुंबई की सावनी हेरीजेट कंजर्वेशन प्रा. लि. के माध्यम से क्रियान्वित होगी, […]

You May Like