सिंगरौली के सतेंद्र शाह की यूपीएससी परीक्षा में 624 वीं रैंक 

सिंगरौली। बैढ़न गनियारी के होनहार छात्र सत्येंद्र शाह ने अपने मॉ-पिता के सपनों को साकार करते हुये यूपीएससी के घोषित परीक्षा परिणाम में 624वीं रैंक हासिल कर परिवार को गौरवांवित कर सिंगरौली जिले को नाम रोशन किया है। हालांकि पहले दो प्रयास में उन्हें असफलता मिली, लेकिन तीसरे प्रयास में वह यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर गए। सत्येंद्र के इस अपार सफलता परे एवं नात-रिश्तेदार, भाई-बंधु व मित्रयारों में हर्ष व्याप्त है। वही घर में आने वाले शुभचिंतकों को लड्डू मिठाई खिलाकर खुशियां मना रहे।

गौरतलब है कि बैढ़न के गनियारी निवासी सत्येंद्र शाह दो भाई और एक बहन है। छोटे भाई शुभम बीटेक दिल्ली से कर रहे हैं। जबकि 25 वर्षीय सत्येंद्र शाह स्कूली पढ़ाई करने के बाद डीयू यूनिवर्सिटी से बीए फर्स्ट क्लास उत्तीर्ण किया। इसके बाद जेएनयू से पीजी का फाइनल एग्जाम की पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में प्रीलिम्स एग्जाम दो बार क्रैक किया, लेकिन मेंस क्लियर नहीं हो पाया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपना इरादा नहीं बदला था और वे तैयारी करते रहे। इसके बाद उन्होंने तीसरी बार फिर परीक्षा में शामिल हुये थे। इस बार वह प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा में सफल हुए। जहां ऑल इंडिया रैंकिंग में 624वां स्थान प्राप्त किये। इधर सत्येंद्र शाह के पिता एडवोकेट रमेश शाह ने बताया कि घर में हमेशा से पढ़ाई का माहौल रहा है। सत्येंद्र बचपन से ही पढ़ाई में अब्बल रहे हैं। एलकेजी से लेकर 10वीं तक की पढ़ाई डीएव्ही स्कूल बैढ़न में हुई। जबकि 12वीं गणित विषय से डीएव्ही निगाही में हुई। स्कूली पढ़ाई में वह हमेशा टॉप थ्री रैंकिंग में रहे।

Next Post

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार 

Tue Apr 22 , 2025
छिंदवाड़ा। हनी ट्रेप का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि, देहात थाना क्षेत्र के परासिया रोड परतला पर चल रहे द थाई स्पा सेंटर में पुलिस ने मंगलवार की शाम पांच बजे रेड मारी। इस रेड में पुलिस ने दो महिलाएं, दो पुरूष और संचालक सहित मैनेजर को […]

You May Like