दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान ने टेस्ट मैच के पहले दिन बनाये 259/5

रावलपिंडी 20 अक्टूबर (वार्ता) कप्तान शान मसूद (87), अब्दुल्लाह शफीक (57) और सऊद शकील (नाबाद 42) रनों की पारियों के दम पर पाकिस्तान ने सोमवार को दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन स्टंप के समय पांच विकेट पर 259 रन बना लिये है।

आज सुबह पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अब्दुल्लाह शफीक और इमाम उल हक की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े थे कि साइमन हार्मर ने इमाम उल हक (17) को बोल्ड दक्षिण अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान शान मसूद ने शफीक के साथ तीसरे विकेट के लिए 111 रन जोड़े। 51वें ओवर में हार्मर ने अब्दुल्लाह (57) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। इसके बाद बाबर आजम और शान मसूद का केशव महाराज ने शिकार कर लिया। बाबर आजम ने 16 रन बनाये। वहीं शान मसूद 176 गेंदों में तीन छक्को और दो चौकों की मदद से 87 रन की पारी खेली। मोहम्मद रिजवान (19) को कगिसो रबड़ा ने पगबाधा आउट किया। पाकिस्तान ने दिन का खेल समाप्त होने के समय 91वें ओवर में पांच विकेट पर 259 रन बना लिये थे और सऊद शकील (नाबाद 42) तथा आगा सलमान (नाबाद 10) क्रीज पर मौजूद थे।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिये। कगिसो रबाडा ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

बंगलादेश ने श्रीलंका को 202 के स्कोर पर समेटा

Mon Oct 20 , 2025
नवी मुंबई 20 अक्टूबर (वार्ता) शोरणा अख्तर (तीन विकेट) और राबेया खान (दो विकेट) की अगुवाई में बंगलादेश के गेंदबाजों ने सोमवार को महिला विश्वकप के 21वें मुकाबले में श्रीलंका को 202 के स्कोर पर समेट दिया। आज यहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका […]

You May Like