दुर्घटनाग्रस्त आईसर में भरे थे गौवंश, एफआईआर दर्ज 

जबलपुर। बरगी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त आईसर में ठूस-ठूस कर भरे गौवंश पकड़े है। साथ ही प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम परासिया के पास घेराबंदी दी गई जहां आईसर वाहन क्रमांक सीजी 04 पी जी 7751 रोड किनारे जंगल के पास खडा मिला था जिसका सामने का कांच, बोनट एवं दरवाजा क्षतिग्रस्त थे एवं चाबी लगी हुई थी जिस पर कोई व्यक्ति नही था जिसको चेक करने पर उसके अंदर 11 गाय एवं 1 बैल व एक छोटा बछडा कुल 13 गौवंश को ठूस ठूस कर क्रूरता पूर्वक हाथ पैर गला में रस्सी बंध कर भरे हुये थे। पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Next Post

अधेड़ ने चाकू से स्वयं का काटा गला, मौत

Sat Sep 12 , 2026
जबलपुर। केण्ट थाना अंतर्गत सदर में शुक्रवार को अधेड़ ने चाकू से पहले स्वयं की कलाई पर वार किया इसके बाद खुद का गला काट लिया। ताबड़तोड़ हमले में वह खून से लथपथ हो गया। जिसे उपचार के लिए आनन-फानन में विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ […]

You May Like