अधेड़ ने चाकू से स्वयं का काटा गला, मौत

जबलपुर। केण्ट थाना अंतर्गत सदर में शुक्रवार को अधेड़ ने चाकू से पहले स्वयं की कलाई पर वार किया इसके बाद खुद का गला काट लिया। ताबड़तोड़ हमले में वह खून से लथपथ हो गया। जिसे उपचार के लिए आनन-फानन में विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक कमला बाई पासी 70 वर्ष निवासी बगीचा नम्बर 53/54 सेंट्रल स्कूल के पास सदर ने बताया कि उसका बेटा जितेन्द्र पासी 50 वर्ष शराब पीने का आदि था जिसकी शादी नहीं हुयी थी बीती रात अपने घर पर सो रही थी शुक्रवार सुबह लगभग 4-30 बजे बेटा जितेन्द्र की आवाज आने पर देखी जितेन्द्र घर में रखी सब्जी काटने वाले चाकू से स्वंय की कलाई में मार रहा था फिर स्वंय का गला भी काट लिया, उसने पड़ोसी को बतायी एवं बेटे को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराये सुबह लगभग 7-10 बजे जितेन्द्र पासी को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Post

गैंगस्टर के पिता समेत आठ पर ईनाम

Sat Sep 12 , 2026
जबलपुर। जेल में बंद गैंगस्टर चौबे के पिता समेत आठ फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित कर दिया है।  जानकारी के मुताबिक कार के चालक को ग्राम राखी व कुंगवां के बीच रोककर सेल्फास की गोलियां खिलाकर कार में रखे बैग कीमती सामान लगभग […]

You May Like