ब्यूफोर्ट किले के आसपास तेज़ हुई लड़ाई के बीच लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने इज़रायली हमले की निंदा की

बेरूत, 01 जून (वार्ता) लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने सोमवार को इज़रायल पर ‘क्रूर और निंदनीय हमला’ करने का आरोप लगाया।

उन्होंने यह आरोप तब लगाया गया जब इज़राइली सेना ने हिज़्बुल्लाह आतंकवादियों के खिलाफ अपने अभियान का विस्तार करते हुए ऐतिहासिक ब्यूफोर्ट किले पर कब्ज़ा करने की घोषणा की।

श्री जोसेफ आउन ने इस ताज़ा तनाव की निंदा की और कहा कि लेबनानी अधिकारी संघर्ष के कारण होने वाली पीड़ा को कम करने के प्रयास जारी रखेंगे। उन्होंने लेबनानी लोगों, और विशेष रूप से दक्षिण में रहने वाले लोगों की पीड़ा को समाप्त करने के लिए काम करने का संकल्प लिया।

ये टिप्पणियाँ तब आईं जब दक्षिणी लेबनान और बेरूत के आसपास लड़ाई तेज़ हो गयी, जहाँ इज़राइली सेना ने उन ठिकानों पर हमले तेज़ कर दिए हैं, जिनके बारे में उनका दावा है कि वे इस इस्लामी समूह से जुड़े हैं।

इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ब्यूफोर्ट किले पर कब्ज़े को युद्ध के मैदान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया, और इसे हिज़्बुल्लाह के खिलाफ इज़रायल के अभियान में एक नाटकीय बदलाव कहा।

इस बीच, आईडीएफ ने कहा कि आज दक्षिणी लेबनान में लड़ाई के दौरान एक इज़रायली सैनिक मारा गया। इस मौत के साथ, इस साल की शुरुआत में ईरान से जुड़े अमेरिका -इज़रायल संघर्ष के साथ-साथ इज़रायल द्वारा अपना आक्रमण तेज़ करने के बाद से लेबनान में इज़रायली सेना के हताहतों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

आईडीएफ ने सोमवार को कई लेबनानी गाँवों के निवासियों के लिए निकासी चेतावनी भी जारी की, क्योंकि श्री नेतन्याहू ने दक्षिणी बेरूत के उपनगर दाहियेह पर हमला करने का आदेश दिया। अंतरराष्ट्रीय चिंता के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद लेबनान और वहाँ चल रहे आईडीएफ अभियानों पर एक आपातकालीन बैठक बुलाने वाली है।

 

 

Next Post

शहर में झमाझम बारिश होने से तापमान में आई गिरावट, नौतपा के सातवें दिन हुई जोरदार बारिश

Mon Jun 1 , 2026
छिंदवाड़ा। नौतपा में अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस बार जमकर तपेगा। गर्मी इस बार लोगों को हलाकान कर देगी, लेकिन नौतपा के आठवे दिन मौसम ने करवट ली। दोपहर तीन बजे करीब आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। तकरीबन 4 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। जो […]

You May Like

Play sound