उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने पर नयी शिक्षा व्यवस्था लागू करेगी सपा : अखिलेश

प्रयागराज, 29 जून (वार्ता) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि मौजूदा शिक्षा व्यवस्था में खामियों हैं और जब उनकी पार्टी सत्ता में आयेगी तो राज्य में सरकार बनने पर नयी शिक्षा व्यवस्था को लागू करेगी।

श्री यादव ने कहा कि देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था किस प्रकार ध्वस्त हुई और इसे सुधारने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए इस पर चर्चा की। उन्होंने कहा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार के अवसर और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। युवाओं के लिए कौशल विकास के कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। सपा अध्यक्ष ने कहा समाजवादी पार्टी सरकार युवाओं की भविष्य को सुरक्षित करेगी नई शिक्षा व्यवस्था में कई तरह की खामियां हैं। राज्य में सपा की सरकार बनने पर नई शिक्षा नीति लागू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत किया जाएगा। कक्षा एक से 12 वीं तक की शिक्षा मुफ्त होगी। केजी से पीजी तक बालिकाओं की शिक्षा मुक्त होगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार में पेपर लीक हो रहे हैं, शिक्षा की बुनियाद कमजोर हुई है, बजट न होने के चलते प्राइमरी स्कूल बंद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर रोजगार और निवेश के लिए कार्य करेंगे, निजी क्षेत्र में भी शिक्षा में आरक्षण लागू करना चाहिए। सरकारी नौकरियों में आरक्षण न देना पड़े इसलिए पेपर लिखकर आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार समान शिक्षा एवं एक समान पाठ्यक्रम की किताबें लागू करेगी। उन्हाेंने कहा कि भाजपा सरकार को हटाकर ही हम लोग संविधान और लोक तंत्र को बचा सकते हैं। उन्हाेंने कहा की राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, किसी को न्याय नहीं मिल रहा है, कानून व्यवस्था अच्छी होती तो इतनी बड़ी घटनाएं नहीं होती।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की नजर ‘नेशन नहीं डोनेशन पर है,’ भाजपा के शब्द कोश में धर्म और शर्म नाम की चीज नहीं है। उन्होंंने कहा कि भविष्य में भाजपा को न दान मिलेगा न चंदा न वोट मिलेगा।

श्री यादव ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का नाम भाजपा नहीं भाचापा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराना हमारे लोग जान चुके हैं, लेकिन हम अपनी रणनीति नहीं बताएंगे। उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर कहा कि भाजपा ऐसा रास्ता अपनाना चाहती है कि चुनाव कभी ना हो लेकिन परिसीमन को लेकर जनता भाजपा की चतुराई समझ गई है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा पिछले दिनों यह फैला रही थी कि नवंबर दिसंबर में चुनाव होंगे, वह एजेंसियों से सरकार के खिलाफ नाराजगी का पता लगा रही थी।

सपा अध्यक्ष ने कहा सीसीटीवी बंद कर दो और चढ़ावा जो चोरी किया गया है भगवान राम के चरणों में रख दें, भगवान राम अब भी माफ कर देंगे कानून की जरूरत नहीं है, लेकिन भाजपा उसके लिए भी तैयार नहीं है।

Next Post

शराबी अधिवक्ता का कलेक्ट्रेट में हाईवोल्टेज ड्रामा 

Mon Jun 29 , 2026
सीधी, जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कथित रूप से नशे की हालत में एक अधिवक्ता अपनी बुलेट मोटरसाइकिल लेकर सीधे एसडीएम कार्यालय के बरामदे से होते हुए कक्ष तक पहुंच गया। इस अप्रत्याशित घटना से कलेक्ट्रेट भवन में मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और आम […]

You May Like