एमिलियो गे का अर्धशतक, इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाये छह विकेट पर 222 रन

द ओवर, 19 जून (वार्ता) एमिलियो गे (53) और कप्तान जो रूट (46) रनों की पारियों के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय न्यूजीलैंड के खिलाफ छह विकेट पर 222 रन बना लिये है। और वह अभी भी न्यूजीलैंड के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 169 रन पीछे है।
न्यूजीलैंड को 391 रनों पर सिमटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को पहला झटका आठवें ओवर में बेन डकेट (36) रनआउट के रूप में लगा। 17वें ओवर में स्मिथ ने जेकब बेथेल (नौ) रन का शिकार कर लिया। इसके बाद कप्तान जो रूट ने एमिलियो गे के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। 36वें ओवर में विलियम्स ओरूर्क ने एमिलियो गे को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

एमिलियो गे ने 114 गेंदों में नौ चौके लगाते हुए (53) रनों की पारी खेली। 41वे ओवर में मैट हेनरी ने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे जो रूट (46) को पगबाधा आउट किया। उन्होंने अपनी पारी में 57 गेंदों का सामना किया और आठ चौके लगाये। हैरी ब्रूक और जेम्स रू (24-24) रन बनाकर पांचवें और छठें विकेट के रूप में आउट हुये। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय इंग्लैंड ने 59 ओवरों में छह विकेट पर 222 रन बना लिये है और वह अभी भी न्यूजीलैंड के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 169 रन पीछे है। जॉर्डन कॉक्स (नाबाद 22) और जोफ्रा आर्चर बिना कोई रन बनाये क्रीज पर मौजूद है। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और विलियम ओरूर्क ने दो-दाे विकेट लिये। नेथन स्मिथ ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

ईरान की सर्वोच्च सुरक्षा परिषद ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों के अनुरोध पर तेजी से कार्रवाई करने का दिया निर्देश

Fri Jun 19 , 2026
तेहरान, 19 जून (वार्ता) ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने घोषणा की है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए जहाजों के अनुरोधों पर तेजी से कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। यह कदम ईरान और अमेरिका के बीच हाल ही में हस्ताक्षरित एक समझौते के […]

You May Like