वानुअतु में समय से पूर्व हो रहे चुनाव

सुवा, 16 जनवरी (वार्ता) दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय राष्ट्र वानुअतु द्वीप में राजनीतिक उठापटक के चलते राष्ट्रपति द्वारा संसद भंग किये जाने के बाद समय से पूर्व चुनाव हो रहे हैं।

देश में गुरूवार को हो रहे मतदान के मद्देनजर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यहां 18 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 315,000 पंजीकृत मतदाताओं को देश के अगले 52 संसद सदस्यों (सांसदों) का चुनाव करने का मौका मिलेगा।

वानुअतु चुनाव आयोग (वीईसी) ने इस चुनाव के लिए 202 योग्य उम्मीदवारों की घोषणा की है और 265 मतदान केंद्र मतदान के लिए खुले हैं। मतदान स्थानीय समयानुसार शाम करीब 04:30 बजे तक चलेगा।

प्रधान चुनाव अधिकारी गुइलेन मालेसस ने कहा कि आधिकारिक गणना के लिए मतपेटियों को राजधानी पोर्ट विला वापस ले जाने से पहले सभी मतदान केंद्रों पर एक अनौपचारिक गिनती की जाएगी।

संसदीय स्थायी आदेशों के अनुसार, नई संसद की पहली बैठक आधिकारिक चुनाव परिणाम घोषित होने के 21 दिनों के भीतर बुलाई जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि पिछले नवंबर में देश में समय से पूर्व चुनाव की स्थिति उस समय पैदा हो गयी थी जब विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव के साथ सरकार को हटाने की कोशिश की थी और राष्ट्रपति निकेनिके वुरुबारवु ने मंत्रियों के अनुरोध पर संसद को भंग कर दिया था।

गौरतलब है कि पोर्ट विला में 17 दिसंबर, 2024 को 7.3 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 14 लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए थे।

Next Post

फटे वस्त्रों में घूम रही गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Thu Jan 16 , 2025
झाबुआ। कुछ दिनों पहले जिले के पेटलावद में एक दृश्य ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया था। एक महिला, जो अर्धनग्न अवस्था में थी और गर्भवती दिख रही थी, मानसिक अस्थिरता के कारण सड़कों पर भटक रही थी। उसकी स्थिति दयनीय थी, लोग उसकी तरफ देखते तो जरूर, लेकिन […]

You May Like