गढ़ा गोल्फ लिंक कॉलोनी में लाखों की चोरी, नौकर पर शक, तिजोरी सहित जेवर-घड़ियां गायब

इंदौर:शहर के पॉश इलाके गढ़ा गोल्फ लिंक कॉलोनी स्थित एक मकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. मकान मालिक के घर से लाखों रुपए मूल्य के जेवरात, महंगी घड़ियां, तिजोरी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया. संदेह मकान में काम करने वाले नौकर पर है, जो घटना के बाद से लापता है.फरियादी कुणाल अग्रवाल पिता राजेंद्र अग्रवाल ने कनाड़िया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

उन्होंने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात करीब 9 बजे जब घर लौटे तो देखा कि अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखी लोहे की तिजोरी गायब थी. इसके बाद जब उन्होंने पूरे घर की तलाशी ली तो कई कीमती सामान भी नदारद मिले. किसी अज्ञात चोर ने घर में घुसकर एक सोने की चेन जिसमें तीन सोने के पेंडल लगे थे, दो व्हाइट पॉलिश वाली सोने की अंगूठियां, जिनमें से एक में हरा पत्थर और दूसरी में नीलम जड़ा था.

10 से 12 महंगी घड़ियां, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, एक छोटा हरे रंग का बैग, एक लाल रंग की डायरी जिसमें अंग्रेजी में शॉप लिखा हुआ था, चोरी कर ले गए. कुणाल अग्रवाल ने पुलिस को यह भी बताया कि घटना के समय उनका नौकर सोनू कीर भी घर से गायब है. इसी के आधार पर उन्होंने शक जाहिर किया है कि सोनू ही चोरी कर फरार हुआ है.

फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की. सहर्ष यादव का कहना है कि फरार नौकर की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं. घटनास्थल से आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए गए हैं ताकि आरोपी की मूवमेंट का पता लगाया जा सके. जिस तरह से चोरी को अंजाम दिया है, उससे साफ है कि आरोपी को घर की पूरी जानकारी थी. ऐसे में नौकर पर शक और मजबूत हो रहा है.

Next Post

सड़क हादसों और भ्रष्टाचार के विरोध में 23 को कांग्रेस करेगी कलेक्ट्रेट घेराव

Mon Jul 21 , 2025
सिंगरौली: जिले में सड़क दुर्घटनाओं, भ्रष्टाचार, खाद-बीज की कमी और बिजली कटौती जैसी समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस 23 जुलाई को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में यह प्रदर्शन दोपहर 3 बजे माजन मोड़ से पदयात्रा के रूप में शुरू होगा। कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम […]

You May Like