सड़क हादसों और भ्रष्टाचार के विरोध में 23 को कांग्रेस करेगी कलेक्ट्रेट घेराव

सिंगरौली: जिले में सड़क दुर्घटनाओं, भ्रष्टाचार, खाद-बीज की कमी और बिजली कटौती जैसी समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस 23 जुलाई को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में यह प्रदर्शन दोपहर 3 बजे माजन मोड़ से पदयात्रा के रूप में शुरू होगा।

कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह आंदोलन जीतू पटवारी के निर्देश पर प्रदेशव्यापी अभियान का हिस्सा है। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित सभी संगठनों से शामिल होने की अपील की गई है।

Next Post

पहलगाम, ऑपरेशन सिंदूर, ट्रम्प के बयान पर जवाब दें मोदी : खरगे

Mon Jul 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद देश की एकता के लिए हर मोर्चे पर सरकार का समर्थन किया है और ये सारे मुद्दे देश को झकझोरने वाले हैं इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इन सवालों का संसद […]

You May Like