दाना फैक्ट्री अग्निकांड में बड़ा खुलासा, बिना फायर एनओसी चल रही थी यूनिट

इंदौर: चंदन नगर क्षेत्र स्थित प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में लगी आग के मामले में जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है. फैक्ट्री बिना फायर एनओसी के संचालित हो रही थी. पुलिस ने संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.धार रोड स्थित श्रीराम तलावली की प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में पांच दिन पहले भीषण आग लगी थी. जांच में सामने आया कि फैक्ट्री के पीछे लगे डीपी ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसकी चिंगारी से अंदर रखे प्लास्टिक और केमिकल ने आग पकड़ ली और आग तेजी से फैल गई.

जांच के दौरान पता चला कि फैक्ट्री संचालक मोहम्मद जावेद ने फायर विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया था. परिसर में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं थे. इतना ही नहीं, फैक्ट्री में आपात स्थिति में बाहर निकलने के लिए सिर्फ एक ही गेट था, जो बड़े हादसे की स्थिति में जानलेवा साबित हो सकता था. सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर चंदन नगर पुलिस ने फैक्ट्री संचालक मोहम्मद जावेद निवासी जवाहर मार्ग, मुकेरीपुरा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

जीआरपी पुलिस लाइन में समर कैंप-2026 का आगाज, बच्चों में दिखा उत्साह

Thu May 21 , 2026
इंदौर: जीआरपी पुलिस लाइन हब्सी बिचौली में बुधवार को समर कैंप-2026 का शुभारंभ हुआ. पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में आयोजित इस कैंप में पुलिस परिवार के 50 से अधिक बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. कैंप में बच्चों को आत्मरक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा.कार्यक्रम […]

You May Like