सिंगरौली: स्वतंत्र समाज सेवा समिति के तत्वाधान में शक्ति का नाम ही नारी कार्यक्रम का हुआ आयोजन बैढ़न के मल्हार पार्क में किया गया।यह आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाने, आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचान देने के उद्देश्य से किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की प्रमुख मनोरमा शाहवाल द्वारा किया गया।
जिन्होंने महिलाओं के उत्थान और आत्मनिर्भरता को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं और जब वे सशक्त होती है। तो पूरा समाज प्रगति की ओर बढ़ता है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
