जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र में दो बाघों की संदिग्ध मौत 

शहडोल। जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सर्किल मसिरा के आरएफ 382 के पास एक बाघ और एक बाघिन के संदिग्ध शव मिलने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल डॉग स्क्वॉड सहित कई टीमें क्षेत्र में सघन सर्चिंग कर रही हैं। रविवार रात को सबसे पहले एक बाघ का शव मिलने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की। इसी दौरान सोमवार तड़के उसी स्थान के आसपास एक बाघिन का शव भी बरामद हुआ, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया। दोनों शव एक-दूसरे से करीब 200 मीटर की दूरी में पाये गए। दोनों बाघों की मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वन विभाग ने अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Next Post

पंडाल में बज रहे थे कानफोडू डीजे, प्रकरण दर्ज 

Mon Feb 2 , 2026
जबलपुर। ग्वारीघाट थाना अंतर्गत सिद्ध गणेश मंदिर के पास मेन रोड पर एक पंडाल में बिना अनुमति कानफाडू डीजे बज रहे थे। पुलिस ने संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 6 छोटे बड़े स्पीकर एवं एम्पलीफार जप्त किया है‌। पुलिस ने बताया कि सिद्ध गणेश मंदिर के पास मेन रोड […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।