
जबलपुर। ग्वारीघाट थाना अंतर्गत सिद्ध गणेश मंदिर के पास मेन रोड पर एक पंडाल में बिना अनुमति कानफाडू डीजे बज रहे थे। पुलिस ने संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 6 छोटे बड़े स्पीकर एवं एम्पलीफार जप्त किया है। पुलिस ने बताया कि सिद्ध गणेश मंदिर के पास मेन रोड पर एक पंडाल में डीजे बजाकर अत्याधिक ध्वनि का उपयोग कर ध्वनि प्रदूषण करने वाले दीपक अहिरवार 25 वर्ष निवासी बागड़ा दफाई काली मंदिर के पास ग्वारीघाट से पंडाल निर्माण एवं डीजे बजाने की वैधानिक अनुमति मांगने पर नहीं होना बताया, डीजे संचालक दीपक अहिरवार के कब्जे से 6 छोेटे बड़े स्पीकर, एक बड़ा एम्पलीफायर कीमती लगभग 50 हजार रूपये के जप्त करते हुये डीजे संचालक के खिलाफ मप्र म्यूजिक एवं ध्वनि प्रदूषण एक्ट, कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
