सूने मकान से जेवरात, नगदी ले गए चोर

जबलपुर। संजीवनीनगर थाना चंदन काॅलोनी में चोरों ने सूने मकान में धावा बोलकर सोने चांदी के जेवरात, नगदी पार कर दी। पुलिस ने बताया कि श्रीमति संगीता पटेल 31 वर्ष निवासी चंदन काॅलोनी संजीवनीनगर ने रिपोर्ट कराई कि घर में ताला लगाकर बच्चों केा लेकर ब्लाउज उठाने धनवंतरीनगर कृतिका बुटिक गयी थी जहां से कपड़े लेकर अपनी भाभी सीमा के घर गयी थी वहां से घर लौटीं तो देखा सामने वाले दरवाजे के ताले के आसपास ठोकने के निशान थे, उसने ताला खोलकर अंदर जाकर देखा आलमारी का सामान बिखरा हुआ था लॉकर में रखे सोने चांदी के जेवर जिनमें चार सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झाला, सोने की बच्चे की हाय, चार नाक की लोंग, दो सोने के मोती, चांदी की चार जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया, एक कड़ा, ओेप्पो एवं सेमसंग के दो मोबाइल, नगदी 9 हजार रूपये गायब थे, घर के पीछे तरफ के गेट की जाली मुड़ी हुयी थी। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

Next Post

किराना कारोबारी से 5.5 लाख की लूट का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

Mon Feb 2 , 2026
ग्वालियर। किराना कारोबारी पिता -पुत्र से हुई 5.5 लाख रूपये की लूट के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है। जबकि घटना के 2 मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पकड़े गये आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही […]

You May Like