नौतपा में बारिश के बाद ठंडक, मंडी में भीगा गेंहू

रीवा। नौतपा में रविवार को झमाझम बारिश हुई, दोपहर तक भीषण गर्मी और तेज धूप थी. लेकिन अचानक तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली. दोपहर बाद से ठंड हवाएं चलती रही, बारिश के चलते खरीदी केन्द्रो के बाहर खुले आसमान के नीचे रखा गेंहू भीग गया. करहिया मंडी खरीदी केन्द्र में सैकड़ो क्विंटल गेंहू बारिश से भीग गया.

मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी, उसके बाद भी गेंहू को बचाने के लिये कोई प्रबंध नही किये गये. जब तब तिरपाल ढक़ पाते तब तक गेंहू भीग चुका था. 24 घंटे के अंदर बूंदाबांदी होने की संभावना है. जिले में रविवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिल गई. दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस से बेहाल लोगों के लिए शाम का समय राहत लेकर आया. अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने पूरे जिले का मौसम खुशनुमा बना दिया. रीवा एवं मऊगंज जिले में झमाझम बारिश हुई. रविवार की सुबह से अच्छी खासी धूप थी और दोपहर 2 बजे आसमान में काले बादल छा गये और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. बारिश से मौसम में ठंडक आई और गर्मी से राहत मिली. नौतपा के सातवें दिन झमाझम बारिश हुई इसके पहले भी बारिश हो चुकी है. शुक्रवार को आए आंधी और बारिश से त्योंथर क्षेत्र में कई विद्युत पोल धराशाई हो गये थे. सडक़ो में दोपहर गर्मी और धूप के कारण सन्नाटा रहा लेकिन जैसे ही बारिश थमी लोग घरो से बाहर निकले और शाम का मौसम बेहद ही खुशनुमा रहा. देर रात तक ठंड हवाएं चलती रही, अन्य दिनो के अपेक्षा बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई. दिन का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रहा, वही रात का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री रहा. वही हवाएं 15 से 18 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली. नौतपा में बारिश को अच्छा नही माना जाता. एक पखवाड़े बाद मानसून दस्तक दे देगा.

सीवर लाइन के लिये खोदी गई सडक़ कीचड़ में तब्दील

शहर में सीवर लाइन के लिये सडक़ो को खोद दिया गया है और अब पानी गिरने के बाद लोगो को परेशानी उठानी पड़ रही है. पीटीएस चौराहे से लेकर द्वारिका नगर, चिरहुला कालोनी, संजय नगर आदि मोहल्लो में लोग कीचड़ से परेशान है. दरअसल पाइप लाइन के बाद सडक़ का रेस्टोरेशन सही तरीके से किया जाना था लेकिन कम्पनी द्वारा लापरवाही बरती गई. सडक़ खोदने के बाद मलवे से पाट दिया गया, कंक्रीट और डामर नही की गई. जिसके कारण अब हल्की सी बारिश में कीचड़ ही कीचड़ सडक़ो पर है, दस दिन बाद झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी तो बरसात में हालत और खराब होगे. लेकिन नगर निगम प्रशासन ध्यान नही दे रहा है.

Next Post

माँ ने तीन बेटियों को कीटनाशक खिलाया, फिर खुद भी निगला, चारों की मौत 

Sun May 31 , 2026
शहडोल। महिला ने अपनी तीन बेटियों को कीटनाशक खिला दिया, फिर खुद भी निगल लिया। इससे चारों की तबीयत बिगड़ गई। बड़ी बेटी ने घर से बाहर आकर पड़ोसियों को पुकारा। सारी बात बताई। पड़ोसी चारों को लेकर ब्यौहारी अस्पताल भागे। जहां डॉक्टरों ने महिला और छोटी दो बेटियों को […]

You May Like