जम्मू कश्मीर कांग्रेस के 250 से अधिक नेता संसद घेराव के लिए दिल्ली रवाना

जम्मू (वार्ता) जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के 250 से अधिक नेता पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर मंगलवार को संसद घेराव के लिए सोमवार को नयी दिल्ली रवाना हुए।

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के नेतृत्व में पार्टी नेता और कार्यकर्ता पार्टी के ‘चलो चलो दिल्ली चलो’ आह्वान के तहत यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

श्री कर्रा और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और ‘हमारी रियासत, हमारा हक’, ‘आपकी रियासत, हमारा हक’, ‘छीन के लेंगे अपना हक’ और ‘चलो चलो दिल्ली चलो’ के नारे लगाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महाराजा हरि सिंह को उनका पूर्ण राज्य का दर्जा वापस दिलाने का मिशन शुरू किया है। उन्होंने जोर दिया कि पार्टी पिछले लगभग छह वर्षों से, खासकर बीते नौ महीनों से, संघर्ष कर रही है और जम्मू-कश्मीर के कोने-कोने में जाकर लोगों का भारी समर्थन प्राप्त कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐतिहासिक डोगरा राज्य का दर्जा मनमाने ढंग से एकतरफा एवं अलोकतांत्रिक तरीके से कम कर दिया है तथा इसे बहाल करने के वादे और शीर्ष न्यायालय के निर्देशों का पालन नहीं किया गया है क्योंकि केंद्र सरकार की अवैध कार्रवाई अगले महीने पांच अगस्त को छह साल पूरे कर रही है। उन्होंने कहा “हम कल संसद का घेराव करेंगे और सभी समान विचारधारा वाले दलों का समर्थन मांगेंगे।”

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने कहा कि कारवां कल सुबह दिल्ली पहुंचेगा और करीब 10:30 बजे जंतर मंतर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि आगे का कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. सईद नसीर हुसैन के परामर्श से तय किया जाएगा।

 

Next Post

अनुष अग्रवाल ने घोड़ी फ्लोरियाना के साथ जीती ड्रेसेज स्पर्धा

Tue Jul 22 , 2025
बर्लिन (वार्ता) भारतीय घुड़सवार अनुष अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी में जुबिलामस्टर्नियर हॉफगेइसमार ओपन 2025 में ड्रेसेज स्पर्धा जीत ली है। रविवार को हुये मुकाबले में अनुष अग्रवाल ने 69.891 प्रतिशत अंक हासिल कर छह सदस्यीय वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। पिया पियोत्रोव्स्की और कैथरीना हेमर क्रमशः […]

You May Like